यूपी में सरकार-आरएसएस की बैठक क्यों टली? 5 पॉइंट में समझें योगी सरकार में कैसे मची उथलपुथल

UP Political Crisis : योगी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार और पार्टी के बीच खींचतान जारी है। इस बीच सरकार और संघ की बैठक टलने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या है इसके पीछे की वजह?

UP Political Crisis

यूपी में राजनीतिक संकट।

UP BJP-RSS Meeting Postponed : उत्तर प्रदेश का सियासी पारा दिन प्रतिदिन चढ़ता ही जा रहा है। योगी सरकार और भाजपा के बीच खींचतान जारी है। मंत्रियों के बगावती सुर निकल रहे हैं। इस बीच लखनऊ में सरकार और आरएसएस की दो दिवसीय बैठक टल गई, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आइए 5 पॉइंट में समझते हैं कि योगी सरकार में कैसे उथलपुथल मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 पॉइंट में समझें सबकुछ

1. लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर यूपी में राजनीतिक घमासान जारी है। सबसे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में कहा कि सरकार से बड़ा संगठन है। उनके इस बयान के बाद कुछ और मंत्रियों ने उपमुख्यमंत्री का समर्थन दिया। उन्होंने योगी बाबा के बुलडोजर और नौकरशाही पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

2. सरकार और पार्टी के बीच बढ़ती खींचतान के बाद दिल्ली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। नड्डा ने दोनों नेताओं से अलग-अलग बातचीत की और ऐसे बयानबाजी देने से बचने की सलाह दी। इस बैठक को लेकर चर्चा है कि सरकार और संगठन में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

3. यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित आरएसएस और सरकार की बैठक टल गई। कहा जा रहा है कि मीडिया में खबर आने के बाद बैठक को टाल दिया गया। सूत्रों का कहना है कि संघ चाहता है कि यह गुप्त बैठक हो।

विज्ञापन

4. आरएसएस यह नहीं चाहता है कि बाहर यह मैसेज जाए कि संघ के दखल के बाद सरकार और पार्टी का विवाद खत्म हुआ। यह भी चर्चा चल रही है कि संघ के नेता इस वक्त वेट एंड वाच की स्थिति में रहना चाहते हैं।

विज्ञापन

5. आरएसएस के सूत्रों का कहना है कि संघ यह नहीं चाहता है कि लोगों में यह संदेश जाए कि यूपी में सरकार और पार्टी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरएसएस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ