उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस और बदमाश नफीस उर्फ मुदा के बीच मुठभेड़ हुई है. नफीस काफी समय पुलिस की नजरों में था. इस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी था. शुक्रवार को देर रात हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को ढेर कर दिया. यह मामला थाना कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा के जंगलों का है. पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चली जिसमें नफीस के पैर पर गोली लग गई थी. इसके बाद घायल नफीस को पुलिस अस्पताल लेकर आई जहां उसकी मौत हो गई थी.
पुलिस का बयान
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शामली में कल देर रात एक आपराधिक अभियान के दौरान, दो बदमाश बाइक पर दिखाई दिए थे. उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो जवाब में उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की. इसलिए, पुलिस बल ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी.
कौन था नफीस?
नफीस उर्फ मुदा कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल का रहने वाला था. पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके खिलाफ शामली जनपद में करीब 3 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. इन मामलों में हत्या, लूट, डकैती, नकली करेंसी और रंगदारी जैसे गंभीर अपराध शामिल थे. नफीस नकली नोटों के मामलों में कई बार सुर्खियों में रह चुका था. उसकी गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
बाइक और तमंचा बरामद
पुलिस को मुठभेड़ वाली जगह से एक बाइक और तमंचा मिला है. सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नफीस अपनी गैंग के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है. इसलिए इलाके में घेराबंदी की गई थी. वहीं, नफीस के अन्य साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें-राहुल गांधी पूरी तरह दिगभ्रमित और पटरी से उतरे हुए हैं, बोले-डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
18 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
19 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
20 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
22 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
23 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines