UP Police News: यूपी पुलिस के सीने पर सजेगा 'अशोक स्तंभ' वाला नया प्रतीक चिह्न, DGP ने किया अनावरण
Edited By Naresh Chaudhary

उत्तर प्रदेश पुलिस का पुराना और नया प्रतीक चिह्न।
Edited By Naresh Chaudhary

उत्तर प्रदेश पुलिस का पुराना और नया प्रतीक चिह्न।
UP Police News: उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) को नया प्रतीक चिह्न (New Insignia) मिला है। डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने इसका अनावरण किया। बताया जा रहा है कि अब कांस्टेबल से लेकर डीजीपी स्तर तक के सभी रैंक के पुलिस कर्मचारी और अधिकारी अपनी वर्दी पर यही नया प्रतीक चिह्न लगाएंगे। इस नए प्रतीक चिह्न में अशोक स्तंभ भी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल #UPPolice पर इसके बारे में जानकारी साझा की गई है। ट्वीट में लिखा है कि सम्मान का यह प्रतीक एक ऐतिहासिक पहल है। डीजीपी यूपी ने #UPPolice के प्रतीक चिह्न का अनावरण किया है। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि यह सामूहिक विभागीय लोकाचार बनाने में एक लंबा सफर तय करेगा। इसे हर रैंक द्वारा गर्व के साथ पहना जाएगा।
Lucknow | Uttar Pradesh Police gets new insignia. DGP Devendra Singh Chauhan unveiled the logo. Now all ranks from constable to DGP level will put the new insignia on their uniform. pic.twitter.com/Ijcen4JAl0
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 1, 2022
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से बताया गया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर और राष्ट्र की 75 साल की अथक सेवा के सम्मान स्वरूप आज यूपी पुलिस के महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रतीक चिह्न का विमोचन और अंगीकरण किया गया है।
प्रदेश पुलिस के रंग में इस्तेमाल किए जाने वाले रंग ‘नेवी ब्लू और रेड’ हैं, इसलिए प्रतीक चिह्न में यही रंग और शेड शामिल किए गए हैं। सभी रैंक इसी चिह्न का धारण करेंगे। यह प्रतीक चिह्न पर्दी के दाहिने हिस्से में नेम प्लेट के ऊपर पहना जाएगा।
A Badge of Honour-In a historic initiative,DGP UP unveiled the insignia of #UPPolice culled from the colours on t uniform. Speaking at the occasion, DGP observed that it will go a long way in creating a collective departmental ethos & shall be worn by the rank & file with pride. pic.twitter.com/LsyZpw5cpz
— UP POLICE (@Uppolice) November 1, 2022
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले प्रतीक चिह्न में दो मछलियां और तीर-धनुष था। इन तीनों के बीच में वाई (Y) आकार के रेखाएं थीं। जो तीनों को अलग करती थीं। अब इसे बदलकर दो मछलियां और सबसे ऊपर अशोक स्तंभ रखा गया है। देखने में यह चिह्न काफी आकर्षक है। जल्द ही प्रदेशभर के सभी पुलिस कर्मियों की वर्दी पर यह सजेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: