Mathura News: मथुरा में बीजेपी जिला अध्यक्ष के घर फायरिंग करने वाले बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. इसके बाद SOG टीम और थाना छाता पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अपराधी विष्णु, पुत्र प्रकाश का एनकाउंटर किया गया है. प्रकाश सुनरख का निवासी है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ने एनकाउंटर में प्रकाश के पैर पर गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस को मिली चोरी की बाइक
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल, भारी मात्रा में असलाह और कारतूस बरामद किए हैं. बदमाश का यह मामला लोकेश गैंग से संबंधित बताया जा रहा है. उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि को भी जांचा जा रहा है.
ये भी पढ़ें-‘चिराग पासवान बिहार के CM बनेंगे तो ज्यादा खुशी होगी’, पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस का बड़ा बयान
गैंगस्टर की हिस्ट्री देखी जाएगी
यूपी पुलिस ने बदमाश को बीजेपी अध्यक्ष के घर पर फायरिंग करने के मामले में पकड़ा है. जवाबी कार्यवाई करते हुए आरोपी के पैरों में गोली लगी थी जिसके बाद वह घायल हो गया था. फिलहाल बदमाश का इलाज चल रहा है और पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड्स की तलाश कर रही है.
4 टीमें चला रही थी ऑपरेशन
जिला अध्यक्ष ने लोकेश पंडित, निवासी राधाकृष्ण कॉलोनी, गोपालबाग, कोसीकलां और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर SSP श्लोक कुमार ने चार स्पेशल टीमें गठित कर शातिर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. कोसीकलां पुलिस ने रविवार तड़के सुबह चार बजे आगरा कैनाल से अजीजपुर मार्ग के पास मुठभेड़ के दौरान महेश बादल, निवासी खायरा छाता और हाल, निवासी लाजपत नगर थाना हाईवे, को गिरफ्तार किया था.
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines