Atiq Ahmed Wife Shaista Ansari : मानस श्रीवास्तव : उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस माफियाओं के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति पर काम करने का दावा करती है। प्रदेश के कई माफियाओं पर एक्शन हो चुका है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक योगी सरकार का बुलडोजर माफियाओं के हौसलों को रौंदता रहा। अतीक अहमद से लेकर मुख्तार अंसारी तक तमाम माफिया मार दिए गए या चल बसे लेकिन माफियाओं की पत्नियों के सामने पस्त नजर दिखाई दे रही है। मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद दोनों की पत्नियां अभी भी फरार चल रही हैं।
अब तक नही मिला अतीक की पत्नी का सुराग
उमेश पाल हत्याकांड की मास्टरमाइंड अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का आज तक कुछ पता नहीं चल सका। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यूपी सरकार ने 50000 का इनाम भी घोषित किया, यूपी पुलिस से लेकर एसटीएफ ने कई राज्यों में छापेमारी की लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। अतीक, अशरफ की हत्या हुई, अतीक का बेटा असद पुलिस एनकाउंटर हुआ लेकिन यूपी पुलिस शाइस्ता के सामने बेबस दिखाई दे रही है।
अशरफ की पत्नी और बहन का भी सुराग नहीं
उमेश पाल हत्याकांड की जांच के समय में अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब का भी नाम आया था। हत्याकांड के तार अतीक की बहन आयशा नूरी तक पहुंचे। गुड्डू मुस्लिम ने अतीक की बहन आयशा नूरी के यहां ही पनाह ली थी। तभी से पुलिस जैनब और आयशा नूरी की तलाश कर रही है लेकिन आज तक न तो जैनब का पता चला और ना ही आयशा नूरी का। इन दोनों पर 25 – 25 हजार का इनाम घोषित है।
यह भी पढ़ें : BJP विधायक पर चलाईं गोलियां, लखीमपुर में पत्नी संग वॉक पर निकले थे, बाल-बाल बचे
मुख्तार की पत्नी अफशा अंसारी भी गायब
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी भी फरार है। यूपी पुलिस आज तक अफशा अंसारी को भी नहीं खोज पाई है। कई बार यूपी पुलिस को सुराग मिला भी लेकिन पुलिस के पहुचने से पहले ही अफशा नौ दो ग्यारह हो जाती है। अगर ये कहा जाए कि माफियाओं की पत्नियां पुलिस से दस कदम आगे चल रही हैं तो गलत नहीं होगा।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
5 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
8 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
9 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
14 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines