UP Police Constable Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रिजल्ट का लिंक भी एक्टिव हो गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही 34 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET) दे सकेंगे। फिजिकल टेस्ट 15 दिसंबर से शुरू होंगे। वहीं बोर्ड की ओर से कैटेगरी वाइज (सामान्य/OBC/ ST/ ST/ EWS) के कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं।
ऑनलाइन इस तरह चेक करें रिजल्ट
- UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
- होम पेज पर रिजल्ट का एक्टिव लिंक नजर आएगा। उस लिंक पर टैप करके आगे बढ़े।
- लिंक पर टैप करके खुलने वाले होमपेज पर मांगे गए लॉग इन क्रेडेंशियल भरकर सबमिट करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट, नंबर और कटऑफ मार्क्स स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएंगे।
- पास हुए अभ्यर्थी रिजल्ट का प्रिंट ले सकते हैं। रिजल्ट की PDF कॉपी भी सेव कर लें।
फिजिकल के लिए जरूरी योग्यताएं
फिजिकल टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET) 15 दिसंबर से शुरू होंगे। इस टेस्ट के तहत दौड़, हाइट, सीना आदि चेक होंगे। भर्ती के लिए जनरल, OBC एवं SC कैटेगरी के अभ्यर्थियों की मिनिमम हाइट 168 सेंटीमीटर, सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाकर 84 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है।
SC कैटैगरी के अभ्यर्थियों की मिनिमम हाइट 160 सेंटीमीटर, सीना बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर और फुलाकर 82 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। महिलाओं की मिनिमम हाइट 152 सेंटीमीटर, ST कैटेगरी की महिलाओं की 147 सेंटीमीटर होनी अनिवार्य है। पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
6 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
7 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
11 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines