UP Constable भर्ती का रिजल्ट जारी, जानें कैसे और कहां चेक करें कटऑफ लिस्ट?

UP Police Constable Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 34 लाख अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हुए लिंक का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं।

UP Police Constable Result 2024 (1)
विज्ञापन

UP Police Constable Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रिजल्ट का लिंक भी एक्टिव हो गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही 34 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET) दे सकेंगे। फिजिकल टेस्ट 15 दिसंबर से शुरू होंगे। वहीं बोर्ड की ओर से कैटेगरी वाइज (सामान्य/OBC/ ST/ ST/ EWS) के कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं।

 

विज्ञापन

ऑनलाइन इस तरह चेक करें रिजल्ट

  1. UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
  2. होम पेज पर रिजल्ट का एक्टिव लिंक नजर आएगा। उस लिंक पर टैप करके आगे बढ़े।
  3. लिंक पर टैप करके खुलने वाले होमपेज पर मांगे गए लॉग इन क्रेडेंशियल भरकर सबमिट करें।
  4. सबमिट करते ही रिजल्ट, नंबर और कटऑफ मार्क्स स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएंगे।
  5. पास हुए अभ्यर्थी रिजल्ट का प्रिंट ले सकते हैं। रिजल्ट की PDF कॉपी भी सेव कर लें।

फिजिकल के लिए जरूरी योग्यताएं

फिजिकल टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET) 15 दिसंबर से शुरू होंगे। इस टेस्ट के तहत दौड़, हाइट, सीना आदि चेक होंगे। भर्ती के लिए जनरल, OBC एवं SC कैटेगरी के अभ्यर्थियों की मिनिमम हाइट 168 सेंटीमीटर, सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाकर 84 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है।

SC कैटैगरी के अभ्यर्थियों की मिनिमम हाइट 160 सेंटीमीटर, सीना बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर और फुलाकर 82 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। महिलाओं की मिनिमम हाइट 152 सेंटीमीटर, ST कैटेगरी की महिलाओं की 147 सेंटीमीटर होनी अनिवार्य है। पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ