UP Police Constable Result 2024 Date: यूपी पुलिस काॅन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के रिजल्ट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। काॅन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे जल्द घोषित होने वाले हैं। इसको लेकर हाल ही में सीएम योगी ने यूपी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की और महीने के अंत तक नतीजे जारी करने के आदेश दिए। इसके अलावा सीएम ने रिक्त पदों को लेकर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।
सीएम योगी के ऑफिस के एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि पुलिस काॅन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम इस महीने के अंत तक जारी करने की तैयारी करें। भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाएं। परीक्षाओं की शुचिता को हर हाल में सुनिश्चित किया जाना है।
ऐसे में सीएम योगी के निर्देश के बाद अब पुलिस भर्ती बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाॅग इन करके रिजल्ट जान सकेंगे। रिजल्ट जानने के लिए आपको क्या करना है, आइये बताते हैं।
1. सबसे पहले आपको पुलिस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
2. होमपेज पर यूपी पुलिस काॅन्स्टेबल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद फाॅर्मेट में अपना रोल नंबर और अन्य रिक्तियां पूरी करें।
4. रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने के बाद प्रिंट निकालकर रख लें।
ये भी पढ़ेंः नरसिंहानंद हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी, पश्चिमी यूपी में हालात तनावपूर्ण
आंसर की आई आपत्तियों का निपटारा बाकी
बता दें कि यूपी पुलिस काॅन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के 10 दिन बाद भर्ती बोर्ड ने आंसर की जारी की थीं। आंसर की को लेकर बोर्ड ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां भी ले ली हैं। ऐसे में अब आपत्तियों के निपटारे के बाद भर्ती बोर्ड जल्द ही नतीजे घोषित करेगा। नतीजों के बाद सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः अमेठी हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश कर रहा था, यूपी पुलिस ने गोली मारी
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines