UP Police 32679 Posts Update: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है ,उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग की 32679 पदों पर योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए 3 साल की छूट देने का ऐलान किया है. यूपी सरकार की तरफ से बीते दिनों 32679 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. जिसमें आरक्षी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, जेल वार्डर और pac में भर्तियां होनी है. यूपी सरकार की तरफ से इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है सरकार का यह दावा है की आयु सीमा में छूट अभ्यर्थियों के हित में लिया गया बड़ा फैसला है.
बीजेपी के कई विधायक और सहयोगी दलों ने भी लिखी थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी
दरअसल पुलिस विभाग की तरफ से जारी किए गए इस विज्ञापन में अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष तक निर्धारित की गई थी. इस बात को लेकर अभ्यर्थियों ने बीजेपी और सहयोगी दल के विधायकों से मुलाकात करके आयु सीमा में 3 साल की छूट देने की मांग की थी. इसके बाद बीजेपी के विधायक दिनेश रावत बीजेपी के विधायक शलभमणि त्रिपाठी योगी सरकार में वन मंत्री और विधायक अरुण सक्सेना के साथ ही निषाद पार्टी के विधायक अनिल त्रिपाठी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस की इस भर्ती में 3 साल की छूट देने की मांग की थी.
इन पदों पर मिलेगी उम्र में छूट
नीचे दिए गए इन सभी पदों के लिए अब तय अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
- आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला)
- पीएसी आरक्षी
- सशस्त्र पुलिस
- विशेष सुरक्षा बल
- महिला बटालियन
- घुड़सवार पुलिस
- जेल वार्डर (पुरुष/महिला)
क्यों लिया ये फैसला ?
पिछले कुछ साल से रिक्रूटमेंट में लगातार देर हो रही है. ऐसे बहुत से युवाओं की उम्र इन पदों के लिए निकल गई और सालों से इस परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी खत्म हो जाती. लिहाजा भाजपा के कई विधायकों ने इस मुद्दे को सरकार के सामने उठाया, जिसे यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने मान लिया.
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines