UP Police Constable Bharti Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। रिजल्ट इस हफ्ते कभी भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक जारी कर दिया जाएगा। लिंक Live UP Police Constable Results 2024 News Updates जारी होते ही अभ्यर्थी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। जो अभ्यर्थी रिजल्ट में पास हो जाएंगे, वे अगले साल तक होने वाले फिजिकल टेस्ट (PET/ PST) के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
यह भी पढ़ें:अंतरिक्ष से क्यों नहीं लौटा कुत्ता? जानें कब भेजा गया था और स्पेस में उसके साथ क्या हुआ?
48 लाख आवेदन, 34 लाख अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) से मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज नंबरों की कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। बोर्ड की ओर से 11 सितंबर 2024 को आंसर-की जारी की गई थी। भर्ती के लिए करीब 48 लाख नौजवानों ने आवेदन किया था और 34 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था।
ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in लॉगइन करें।
- होम पेज पर लाइव किए गए रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर टैप करे।
- रिजल्ट चेक करने के लिए मांगे गए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- टैप करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर नंबरों के साथ डिस्पले हो जाएगा।
- डिस्पले हुए रिजल्ट का प्रिंट ले सकते हैं या PDF सेव कर लें।
यह भी पढ़ें:NASA Moon Mission: चंद्रमा तक बिछेगी गैस पाइपलाइन! जानें क्या है वैज्ञानिकों का प्लान?
फिजिकल टेस्ट के लिए योग्यताएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं को फिजिकल टेस्ट देना होगा, जो अगले साल होने का अनुमान है। फिजिकल टेस्ट के लिए जनरल, OBC एवं SC कैटेगरी के अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर एवं फुलाकर 84 सेंटीमीटर होना चाहिए।
SC कैटैगरी के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर और फुलाकर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए। महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। ST कैटेगरी की महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
यह भी पढ़ें:Supermoon: साल 2024 का आखिरी सुपरमून आज, 7 बहनें भी दिखेंगी साथ; क्या भारत में दिखेगा खूबसूरत नजारा?
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
3 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
14 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
17 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
17 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
17 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
19 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
21 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
23 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines