UP Police CO Demoted Constable: यूपी के उन्नाव में शासन ने एक सीओ का डिमोशन कर उसे सिपाही बना दिया है। सीओ का नाम कृपाशंकर है। वे बीघापुर में तैनात थे। अब उन्हें 6वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में F दल में आरक्षी पद तैनात किया गया है। ऐसे में उनका ये डिमोशन क्यों हुआ, आइये जानते हैं।
जानकारी के अनुसार ये घटना जुलाई 2021 की है। जब सीओ कृपाशंकर कनौजिया एसपी साहब से छुट्टी लेकर गायब हो गए थे। उन्होंने पारिवारिक कारणों से एसपी उन्नाव से छुट्टी मांगी थी। उनकी छुट्टी एसपी ने मंजूर कर ली। छुट्टी मंजूर होने के बाद सीओ कृपाशंकर घर जाने के बजाय अपनी महिला कांस्टेबल मित्र के साथ कानपुर चले गए। इस दौरान सीओ ने अपने प्राइवेट और सरकारी दोनों नंबर बंद कर दिए।
ये भी पढ़ेंः मर कर भी नहीं मिला सुकून, हाईटेक शहर के पोस्टमार्टम हाउस में शवों की बेकद्री
पत्नी ने एसपी से मांगी मदद
इधर सीओ के दोनों फोन बंद आने पर उनकी पत्नी परेशान हो गईं। उन्हें थाने से पता चला कि वे छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। जब पति का पता नहीं चला तो पत्नी से एसपी से मदद मांगी। किसी अनहोनी की आशंका में एसपी ने सर्विलांस टीम को उनकी लोकेशन ट्रेस करने का आदेश दिया। जांच में सामने आया कि सीओ का फोन कानपुर की किसी होटल में चेक इन के बाद बंद हुआ था।
पुलिस ने रंगरेलियां मनाते कानपुर की होटल में पकड़ा
फोन की लोकेशन के जरिए उनकी तलाश में पुलिस कानपुर की उस होटल तक पहुंची तो सीओ साहब की पोल खुल गई। उन्हें उस होटल में एक महिला कांस्टेबल संग रंगरेलियां मनाते पुलिस ने पकड़ लिया। उन्नाव पुलिस सबूत के तौर पर होटल की सीसीटीवी अपने साथ ले गई। इस कांड के सामने आने के बाद विभाग की छवि खराब हुई तो एसपी ने शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी। शासन ने समीक्षा करने के बाद कृपाशंकर कनौजिया का डिमोशन कर उन्हें सिपाही बना दिया। इसके लिए एडीजी प्रशासन ने सीओ को सिपाही बनाने का आदेश जारी किया। फिलहाल उन्हें 6वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में आरक्षी के पद पर तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ेंः ‘कमाने गया था, अर्थी पर लौटा…’ गोंडा के युवक की रूस में हत्या, ओवरटाइम करने से किया था मना
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines