'कमाने गया था, अर्थी पर लौटा...' गोंडा के युवक की रूस में हत्या, ओवरटाइम करने से किया था मना

Gonda Youth Murdered In Russia: गोंडा के युवक की रूस में हत्या का मामला सामने आया है। 28 साल के युवक की निर्ममता से हत्या की गई। हत्या का आरोप उसकी कंपनी के मालिक पर है। मालिक युवक पर ओवरटाइम के लिए दबाव दे रहा था। युवक ने मना किया तो उसने जान ले ली। शव भारत लाया जा चुका है।

murder

गोंडा के युवक की रूस में हत्या।

(चंद्रेश्वर तिवारी, गोंडा)

विज्ञापन

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले युवक की रूस में हत्या का मामला सामने आया है। 28 साल के युवक को उसकी कंपनी के मालिक ने मौत के घाट उतार दिया। मालिक युवक को ओवरटाइम करने के लिए मजबूर कर रहा था। युवक ने मना किया तो उसने निर्ममता से गला काटकर हत्या कर दी। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की जाती थी। उसे खाना भी भरपेट नहीं दिया जाता था। युवक मूल रूप से वजीरगंज थाना इलाके के अंतर्गत आते गांव चडौवा का रहने वाला था। कंपनी के मलिक ने धारदार हथियार से गला काटकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मृतक का शव देर रात गोंडा पहुंचा। पैतृक गांव में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक युवक पिछले साल 6 दिसंबर को रूस गया था। गोंडा जिले के रहने वाले भारतीय एजेंट के माध्यम से उसको रूस का वर्क परमिट मिला था।

विज्ञापन

16 घंटे करवाया जा रहा था काम

बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक ने 9 घंटे का एग्रीमेंट किया था। लेकिन उससे 16-16 घंटे काम लिया जा रहा था। ओवरटाइम कम करने का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट भी की जा रही थी। साथ ही युवक को भरपेट खाना भी नहीं दिया जा रहा था। ओवरटाइम का विरोध करने पर 2 जून को मालिक द्वारा निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने कंपनी मालिक पर आरोप लगाया है। मृतक युवक के पिता ने बीते 11 जून को विदेश राज्य मंत्री और गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी। पिता ने उनसे शव जल्द भारत लाए जाने की गुहार भी लगाई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ