हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

यूपी में मस्जिदोें के लाउडस्पीकरों पर पुलिस सख्त, कहीं आवाज करवाई कम तो कहीं नीचे उतरवाए

UP Police Action on mosque Loudspeaker: यूपी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों को नीचे उतार दिया। यह कार्रवाई डीजी प्रशांत कुमार के निर्देश के बाद की गई।

विज्ञापन
UP Police Action on Loudspeaker mosque

UP Police Action on mosque Loudspeaker: धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर पुलिस एक बार फिर सख्त हो गई है। डीजी प्रशांत कुमार के निर्देशन में सोमवार को पुलिस ने अभियान चलाकर लाउडस्पीकर को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के लिए पुलिस की टीमें सुबह 5 बजे गश्त पर निकली और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे गए। हालांकि इस दौरान पुलिस को पूरा सहयोग मिला।

पुलिस ने लाउडस्पीकर उतारने की कार्रवाई पूरे प्रदेश में एक साथ अंजाम दी। फैजाबाद के उत्तर थाना, दक्षिण थाना, रसूलपुर और रामगढ़ समेत एक दर्जन जगहों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। राजधानी में तकिया वाली मस्जिद से वहीं गाजीपुर क्षेत्र में कई जगहों से यह कार्रवाई की गई।

इन जगहों पर की गई कार्रवाई

इस दौरान मस्जिद के मौलानाओं ने भी पुलिस को पूरा सहयोग दिया। सुबह पांच बजे से एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मस्जिदों का भ्रमण किया और शासन के आदेशों की जानकारी दी। कानपुर में भी गोविंद नगर और नई सड़क समेत कई क्षेत्रों में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए। उधर बांदा और चित्रकूट में कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर से हटवाए गए। फर्रुखाबाद में पुलिस ने 37 जगहों पर से लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई और 9 स्थानों पर से लाउडस्पीकर हटाए गए। इसके अलावा ललिपुर में भी 3 मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए।

उधर उरई में पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर ईरज राजा ने कोतवाली मस्जिद और मोहल्ला नया रामनगर की ईदगाह वाली मस्जिद से लाउडस्पीकर को हटाने और आवाज कम करने का आदेश दिया। इसके अलावा जालौन में भी पुलिस कप्तान ने आदेशों को पालन करने का निर्देश दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें