---विज्ञापन---

UP Parivahan Nigam : यूपी रोडवेज की बसों में आप भी फ्री में कर सकते हैं सफर, जानें नियम

UP Parivahan Nigam : उत्तर प्रदश के 25 करोड़ लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य में बड़े स्तर पर बसें चलाती है। एक आंकड़े मुताबिक यूपी राज्य परिवहन निगम के पास अपनी 8939 बसें और 2376 किराए की बसें हैं। यानी […]

---विज्ञापन---

UP Parivahan Nigam : उत्तर प्रदश के 25 करोड़ लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य में बड़े स्तर पर बसें चलाती है। एक आंकड़े मुताबिक यूपी राज्य परिवहन निगम के पास अपनी 8939 बसें और 2376 किराए की बसें हैं।

यानी यूपी परिवहन निगम रोजाना 11,000 बसों का संचालन कर रही है। इन बसों में रोजाना 12 लाख लोग से ज्यादा को सफर करते हैं। इस दौरान बसें 33 लाख किलोमीटर की सफर तय करती है। बसों के संचालन में यूपी परिवहन निगम को रोजाना करीह सवा करोड़ रुपये की आय भी होती है।

---विज्ञापन---

यात्रियों की सहूलियत के लिए यूपी परिवहन निगम ने बसों खास वर्ग को छूट भी देती है। विशेष मौकों पर यूपी परिवहन निगम महिला, छात्र और अन्य विशेष वर्गों को फ्री में यात्रा की छूट भी देता है। इतना ही नहीं राज्य निगम की बसों में विशिष्ट नागरिकों फ्री में यात्रा की सुविधा देता है। इस खर्चे की पूर्ति राज्य सरकार करती है।

इसके साथ ही राज्य परिवहन निगम की बसों सांसद, विधायक, दिव्यांगजनों को भी बिना किराए के करने की छूट है। मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए भी साधारण बसों में मुख्यालय स्तर पर कुछ सीमाओं के साथ यात्रा किराए में छूट दी जाती है। राष्ट्रीय या फिर राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षक साधारण श्रेणी के बसों में सालान 4000 किमी की यात्रा फ्री में कर सकते हैं।।

---विज्ञापन---

(UPSRTC) राज्य में बच्चों और छात्रों को रियायती दर पर यात्रा की सुविधा देता है। 5 साल तक के बच्चों का टिकट नहीं लगता है। जबकि 5 से 12 वर्ष की आयु तक किराए हाफ यानी किराए 50 फीसदी की छूट दी जाती है। जबकि राज्य परिवहन में यात्रा के लिए छात्रों को मासिक पास की सुविधा दी जाती है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

First published on: Sep 18, 2023 08:09 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola