UP Nikay Chunav 2023 Result: 760 नगर निकायों के लिए मतदान की गिनती कल, जानें किसकी पलड़ा रहेगा भारी?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Nikay Chunav 2023 Result: उत्तर प्रदेश में दो चरणों में 760 नगर निकायों के लिए हुए मतदान के 13 मई यानी शनिवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पहले चरण के तहत 4 मई को 10 नगर निगमों के मेयर और 820 पार्षदों के लिए चुनाव हुआ था। इसके अलावा 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और 2,740 नगर पालिका सदस्यों के लिए वोट डाले गए। दूसरे चरण में 6,929 पदों के लिए 39,146 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 7 महापौर और 581 पार्षद भी शामिल हैं।
शासन की ओर से जारी अनुसूचि के मुताबिक इस बार आगरा (नगर निगम) के लिए अनुसूचित जाति महिला, झांसी के लिए अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर के लिए पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद के लिए पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर के लिए पिछड़ा वर्ग, मेरठ के लिए पिछड़ा वर्ग, लखनऊ के लिए महिला, कानपुर के लिए महिला और गाजियाबाद के लिए महिला सीट आरक्षित की गई है। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन के लिए मेयर की सीट अनारक्षित की गई है।
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर।
मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज औरैया, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अममेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही और मीरजापुर।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: