UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव और मतगणना के दौरान कई ऐसे नजारे देखने को मिले, जिन्हें जानकर कोई भी हैरान रह जाएंगा। राम जन्मभूमि आंदोलन के एक प्रमुख नेता ने नाम पर बने राम अभिराम दास वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सुल्तान अंसारी ने जीत हासिल की है।
अयोध्या में मठ के मंहत बने मेयर
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को घोषित निकाय चुनाव परिणामों में एक निर्दलीय मुस्लिम उम्मीदवार ने अयोध्या के हिंदू बाहुल्य एक वार्ड में आश्चर्यजनक जीत हासिल की है। यहां मेयर पज पर भी भाजपा प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने कब्जा किया है। गिरीश पति अयोध्या में एक मठ के महंत हैं। अयोध्या नगर निगम में भाजपा ने 60 में से 27 वार्डों पर जीत हासिल की।
अंसारी बोले- सभी लोगों ने मेरा दिल से साथ दिया
चुनाव जीतने वाले सुल्तान अंसारी ने बताया कि यह जीत अयोध्या में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और दोनों समुदायों के शांतिपूर्ण सद्भाव का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू भाइयों ने बिना किसी पक्षपात औऱ धर्म का देखते हुए मेरा समर्थन किया। इसी समर्थन से मेरी एक सुरक्षित जीत निश्चित हुई है।
अंसारी के वार्ड में मात्र 440 मुस्लिम वोटर
बताया गया है कि राम जन्मभूमि के पीछे स्थित इस वार्ड में मुस्लिम वोट शेयर कुल वोटों का केवल 11 प्रतिशत है। यानी संख्या में बात करें तो यहां 440 मुस्लिम वोट और 3,844 हिंदू वोट हैं। जीतने वाले उम्मीदवार को कुल 2,388 मतों में से 42 प्रतिशत वोट मिले है। सामने आया है कि अंसारी के खिलाफ चुनावी मैदान में 10 उम्मीदवार और थे।
निर्दलीय ने निर्दलीय को ही हराया, भाजपा तीसरे नंबर पर
आंकड़ों के अनुसार, अंसारी ने एक निर्दलीय उम्मीदवार नागेंद्र मांझी को 442 मतों के अंतर से हराया है, जबकि भाजपा तीसरे स्थान पर रही। अंसारी ने बताया कि मैं इस क्षेत्र का रहने वाला हूं। जहां तक मेरी जानकारी है, मेरे पूर्वज यहां 200 से ज्यादा वर्षों से रह रहे हैं। अंसारी ने बताया कि जब मैंने चुनाव लड़ने के लिए कहा तो मेरे हिंदू मित्रों ने दिल से मेरा साथ दिया और प्रोत्साहित किया।
सभी 17 नगर निगमों में भाजपा के मेयर
बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने शनिवार को निकाय चुनाव में सभी 17 नगर निगमों में मेयर पदों पर कब्जा किया है। अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने मेयर का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने सपा के प्रत्याशी आशीष को 35,638 मतों के अंतर से हराया है। गिरीश पति त्रिपाठी को 77,494 वोट मिले थे।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
4 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
6 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
12 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
14 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
14 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
15 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
17 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines