UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान कल यानी 4 मई को होने वाला है। इसके लिए 37 जिलों में पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। साथ ही पुलिस की ओर से इन जिलों में शराब की दुकानों को भी बंद करा दिया गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) में दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। उत्तर प्रदेश में कुल 762 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 199 और शेष सीटें नगर पंचायत की हैं। नगर पंचायतों में 544 सीटों पर आरक्षण जारी किया गया था।
पहले चरण में 37 जिलों में मतदान
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1653434636675203073
इतने प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए
हाल ही में कई प्रत्याशियों को निर्विरोध भी चुना गया है। निर्विरोध चुने गए 37 नगर पंचायत सदस्यों में महराजगंज में 13, गोंडा में 10, कुशीनगर में तीन, प्रयागराज, फतेहपुर और मैनपुरी में दो-दो, गोंडा व श्रावस्ती में एक-एक सदस्य शामिल हैं। झांसी में एक नगर पालिका अध्यक्ष के साथ-साथ विभिन्न जिलों में 36 नगर पालिका सदस्य भी निर्विरोध चुने गए।
17 सीटों के लिए ये है आरक्षण सूची
वहीं शासन की ओर से जारी अनुसूचि के मुताबिक इस बार आगरा (नगर निगम) के लिए अनुसूचित जाति महिला, झांसी के लिए अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर के लिए पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद के लिए पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर के लिए पिछड़ा वर्ग, मेरठ के लिए पिछड़ा वर्ग, लखनऊ के लिए महिला, कानपुर के लिए महिला और गाजियाबाद के लिए महिला सीट आरक्षित की गई है।
पालिंग पार्टियां रवाना, शराब की दुकानें बंद
उधर, निकाय चुनाव को देखते हुए सरकारी अमले ने भी अपनी कमर कस ली है। पहले चरण के सभी जिलों के लिए पोलिंग पार्टियों समेत पुलिस फोर्स रवाना हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राजधानी लखनऊ समेत सभी 37 जिलों में शराब की दुकानों को बंद कराया गया है। नोटिस में लिखा है कि मतदान समाप्त होने तक दुकान बंद रहेंगी।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
7 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
7 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
8 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
8 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
8 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines