UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधांशू त्रिवेदी और बसपा प्रमुख मायावती ने वोट अपना डाला। वहीं प्रयागराज के महर्षि बाल्मीकि इंटरमीडिएट कॉलेज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मतदान की अपील की।
37 जिलों में जारी है मतदान
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं प्रयागराज के सभी मतदाताओं से यूपी निकाय चुनाव 2023 के लिए मतदान की अपील करता हूं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के नौ मंडलों और 10 नगर निगमों के 37 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। 10 नगर निगमों में 830 वार्डों में मतदान जारी है। इसके लिए नगर निगमों में 9,699 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे मतदान केंद्र
निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। सबसे पहले वोट डालने वालों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी लखनऊ के महानगर बॉयज मोनफ्रंट इंटर कॉलेज में वोट डाला। जनता से विकास के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने नगर निगम चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया।
मायावती ने लखनऊ में डाला वोट
दूसरी ओर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने भी गुरुवार को अपना वोट डाला और पार्टी के लिए जनता से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद जताई। बसपा सुप्रीमो ने मीडिया से कहा कि हमारी पार्टी किसी अन्य पार्टी के समर्थन के बिना यह चुनाव अकेले लड़ रही है। हमें उम्मीद है कि हमारी पार्टी को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी और हमें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
41 mins agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
16 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines