UP Nikay Chunav 2023: भाजपा को भारी जनाधार; CM योगी बोले- 'ट्रिपल इंजन की सरकार' बनाने के लिए लोगों को बधाई
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सभी 17 शहरी स्थानीय निकायों में जीत हासिल की है। इसके साथ ही निकाय चुनाव के अन्य पदों पर भी भाजपा का भारी जनाधार मिला है।
इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पिछली बार की तुलना में दोगुने से ज्यादा सीटें जीतीं। 2017 में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने केवल 60 सीटों पर जीत हासिल की थी।
निकाय चुनाव में मतगणना के रुझानों ने भाजपा को क्लीन स्वीप करने के लिए मजबूती के साथ खड़ा कर दिया, वैसे ही लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए सीएम योगी पहुंच गए। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस साल, हमने 2017 के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मिली सीटों से कहीं ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
"In 2017, BJP won 60 seats but this year we've won more than double seats in urban local body polls," says Uttar Pradesh CM & BJP leader Yogi Adityanath pic.twitter.com/vcccvkBNwA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023
सीएम योगी ने कहा कि हमारे सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने भी समाजवादी पार्टी के निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वार और छानबे (विधानसभा) उपचुनाव जीते हैं। मैं मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हम पर भरोसा जताया और हमें शहरी स्थानीय में उनकी सेवा करने का मौका दिया। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार उनके कल्याण, सुरक्षा और प्रगति के लिए काम करती रहेगी।
इसके अलावा सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर @BJP4UP के सभी समर्पित व मेहनती कार्यकर्ताओं और सुशासन से प्यार करने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई!’ प्रचंड जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सफल मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की जनहितैषी, विकासात्मक और सर्वसमावेशी नीतियों में जनता के अपार विश्वास को दर्शाती है। राज्य में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए सभी लोगों को हार्दिक बधाई।
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्थानीय चुनावों के रुझानों के बाद लोगों को धन्यवाद दिया, जिसमें सभी 17 स्थानीय निकायों में प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली। उस समय के रुझानों के अनुसार, भाजपा को 4 नगरीय निकायों- झांसी, अयोध्या, सहारनपुर और वृंदावन-मथुरा में विजेता घोषित किया गया था, जबकि 13 अन्य नगर निकायों में वह आगे चल रही थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: