UP Nikay Chunav 2023: मऊ में सपा नेता के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई; पुलिस ने घर से उठाकर जिले से बाहर निकाला, Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Nikay Chunav 2023: मऊ से दीपक गुप्ता की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों की तारीख नजदीक आते ही आपराधिक छवि वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मऊ जिले में शुक्रवार को पुलिस ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के करीबी सपा नेता विद्युत यादव को ढोल नगाड़ों के साथ जिले से बाहर निकाला दिया। जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, सपा नेता और बढ़राव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विद्युत यादव के खिलाफ 24 घंटे पहले जिलाधिकारी मऊ ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई करते हुए जिला बदर किया है। बताया गया है कि कुछ दिनों पहले जिला पंचायत सदस्यों ने विद्युत यादव के समर्थन में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसमें मांग की गई थी कि उन पर कार्रवाई न की जाए।
बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम….। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद सपा नेता को जिले से बाहर निकालती पुलिस।#UttarPradesh #UPPolice #sp #netas #Police #VidyutYadav #Mau pic.twitter.com/6H33FiqNiB
— Journalist Simran Singh (@singhsimran4321) April 28, 2023
उधर, जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से आए आदेश के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। मऊ पुलिस उनके घर पहुंच गई। ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें पकड़ कर पुलिस की गाड़ी में बैठाया। इसके बाद जिले की सीमा पर ले गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भाग जाओ, अगर 6 महीने से पहले दिख गए तो खैर नहीं…। जैसे ही विद्युत यादव वहां से जाने लगे तो फिर से ढोल नगाड़े बजाए गए।
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक कभी विद्युत यादव की जिले में तूती बोलती थी। उनके खिलाफ करीब 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वब जमानत पर बाहर हैं, लेकिन अब जिला प्रशासन और पुलिस ने उनके रसूख को दरकिनार करते हुए जिलाबदर की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों ने उनके वीडियो भी बनाए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: