UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया में चल रही है। 37 जिलों में नामंकन वापस लेने का आज यानी गुरुवार को आखिरी दिन है। इसी दौरान नगर निगम के विभिन्न पदों पर एक नगर पालिका और एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 86 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
इन जिलों में इतने उम्मीदवार चुने गए
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में आगामी निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान से पहले यह घोषणा की। चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि आगरा जिले में एक नगर पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह आगरा, मथुरा, गोरखपुर व मुरादाबाद नगर निगम में दो-दो और झांसी, फिरोजाबाद व सहारनपुर मे एक-एक नगरसेवक (पार्षद) चुने गए।
37 जिलों में होगा मतदान
इसी तरह निर्विरोध चुने गए 37 नगर पंचायत सदस्यों में महराजगंज में 13, गोंडा में 10, कुशीनगर में तीन, प्रयागराज, फतेहपुर और मैनपुरी में दो-दो, गोंडा व श्रावस्ती में एक-एक सदस्य शामिल हैं। झांसी में एक नगर पालिका अध्यक्ष के साथ-साथ विभिन्न जिलों में 36 नगर पालिका सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 4 मई को यूपी के 37 जिलों में होगा।
निकाय चुनाव की ये है पूरी प्रक्रिया
- पहले चरण के लिए 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चली।
- दूसरे चरण के लिए 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चली।
- पहले चरण के लिए 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की हुई।
- दूसरे चरण के लिए 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच हुई।
- पहले चरण के लिए 20 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए गए।
- दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए गए।
- 21 अप्रैल को पहले चरण के प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किए गए।
- 28 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों को मिलेंगे प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे
- 4 मई को पहले चरण का मतदान होगा
- 11 मई को दूसरे चरण का मतदान होगा
- 13 मई को दोनों चरणों की मतगणना होगा और नजीते आएंगे
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
5 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
5 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
13 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
14 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
15 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
16 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
17 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
18 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
20 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines