UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस ने यूपी निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को हुए पहले चरण के मतदान में संभल जिले से कुल 130 फर्जी मतदाताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में निकाय चुनाव का मतदान कराया गया था।
सभी के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा
संभल के एसपी ने कहा कि फर्जी वोटर कार्ड के साथ कुल 130 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 60 महिलाएं और 70 पुरुष शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कुल पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। संभल एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जिले के पांच थानों में धारा धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जांच चल रही है।
इतनी सीटों पर चुने जाएंगे प्रत्याशी
बता दें कि गुरुवार को 37 जिलों के 9 मंडल और 10 नगर निगमों में मतदान हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, यूपी निकाय चुनाव में 2 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 10 मेयर, 820 पार्षद, 103 नगर परिषद अध्यक्ष, 2740 सदस्य नगर परिषद, 275 अध्यक्ष समेत कुल 3645 नगर परिषद सदस्य चुनेंगे।
इन 37 जिलों में हुआ मतदान
पहले चरण का मतदान 37 जिले शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर यानी सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी में मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines