UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के सात जिलों में यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (यूपी एटीएस) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की है। अब तक छापेमारी में 55 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ माह पहले एनआईए ने भी पीएफआई के कई सदस्यों को उठाया था।
इन जिलों में हुई कार्रवाई
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी एटीएस की ओर से लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, सहारनपुर, गाजियाबाद समेत प्रदेश के अन्य शहरों में छापेमारी की जा रही है। अब तक करीब 55 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यूपी एटीएस पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों से जुड़े 55 लोगों से पूछताछ कर रही है। एटीएस इनके बैंक खातों और आर्थिक लेन-देन की जानकारी भी जुटा रही है।
पहले भी हुई पीएफआई सदस्यों पर कार्रवाई
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 अप्रैल को भी उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पीएफआई के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। एएनआई ने इन राज्यों के कुल 17 ठिकानों पर छापे मारे थे। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को बैन किया गया था। बैन लगाते ही इस संगठन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित खबरें
पिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
58 mins agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
2 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines