UP News: लखनऊ समेत 7 जिलों में UP-ATS की छापेमारी; पीएफआई से जुड़े 55 संदिग्धों को उठाया

UP News, UP ATS, Lucknow News, PFI, Popular Front of India
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के सात जिलों में यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (यूपी एटीएस) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की है। अब तक छापेमारी में 55 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ माह पहले एनआईए ने भी पीएफआई के कई सदस्यों को उठाया था।

इन जिलों में हुई कार्रवाई

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी एटीएस की ओर से लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, सहारनपुर, गाजियाबाद समेत प्रदेश के अन्य शहरों में छापेमारी की जा रही है। अब तक करीब 55 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यूपी एटीएस पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों से जुड़े 55 लोगों से पूछताछ कर रही है। एटीएस इनके बैंक खातों और आर्थिक लेन-देन की जानकारी भी जुटा रही है।

विज्ञापन

पहले भी हुई पीएफआई सदस्यों पर कार्रवाई

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 अप्रैल को भी उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पीएफआई के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। एएनआई ने इन राज्यों के कुल 17 ठिकानों पर छापे मारे थे। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को बैन किया गया था। बैन लगाते ही इस संगठन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ