UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गुरुवार-शुक्रवार रात को एक भीसण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि मरने वाले सभी लोग दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार थे। तिलक समारोह से लौट रहे थे।
रिश्तेदार थे सभी मरने वाले
जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को कैसरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। बताया गया है कि एक तिलक समारोह में शामिल होकर कुछ लोग (आपस में रिश्तेदार) टेंपो से घर लौट रहे थे। तभी कैसरगंज के मदनी हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने टेंपो को रौंद डाला।
और पढ़िए – मुरैना में जमीनी विवाद में चली गोलियां, खूनी संघर्ष में 6 लोगों की मौत
टेंपो के उड़ गए परखच्चे
हादसा इतना वीभत्स था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जिला पुलिस की ओर से कहा गया है कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शादी वाले घर में मचा कोहराम
हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारवालों का कहना है कि सभी लोग थाना हुजूरपुर के पुरैनी से कैसरगंज के रुकनापुर में तिलक चढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे तभी एक डंपर ने टेंपो को रौंद डाला। शादी के तैयारी वाले घर में पल भर में ही कोहराम मच गया।
संबंधित खबरें
यूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
8 hrs agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
12 hrs agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
12 hrs agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
16 hrs agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
17 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
19 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
1 day agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
1 day agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 day agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines