UP News: बहराइच में 5 की मौत; तिलक समारोह से लौट रहे दुल्हन के रिश्तेदारों को ट्रक ने कुचला

UP News, Bahraich News, Road Accident, Uttar Pradesh News

बहराइच में हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाते स्वास्थ्य कर्मी।

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गुरुवार-शुक्रवार रात को एक भीसण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि मरने वाले सभी लोग दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार थे। तिलक समारोह से लौट रहे थे।

विज्ञापन

रिश्तेदार थे सभी मरने वाले

जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को कैसरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। बताया गया है कि एक तिलक समारोह में शामिल होकर कुछ लोग (आपस में रिश्तेदार) टेंपो से घर लौट रहे थे। तभी कैसरगंज के मदनी हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने टेंपो को रौंद डाला।

विज्ञापन

टेंपो के उड़ गए परखच्चे

हादसा इतना वीभत्स था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जिला पुलिस की ओर से कहा गया है कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

शादी वाले घर में मचा कोहराम

हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारवालों का कहना है कि सभी लोग थाना हुजूरपुर के पुरैनी से कैसरगंज के रुकनापुर में तिलक चढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे तभी एक डंपर ने टेंपो को रौंद डाला। शादी के तैयारी वाले घर में पल भर में ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ