हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: हरदोई में फैली सनसनी; चौराहे पर पुलिस बूथ में लटका मिला सिपाही का शव, लोगों ने देखा तो कांपी रूह

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के एक चौराहे पर पुलिस बूथ में ट्रैफिक पुलिस कर्मी का शव फंदे से लटका मिला है। राहगीरों ने जब शव को देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

चौराहे के पुलिस बूथ में की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक घटना हरदोई के कोतवाली क्षेत्र में सोल्जर बोर्ड चौराहे की है। यहां पर रखे ट्रैफिक पुलिस के एक बूथ में ट्रैफिक पुलिस कर्मी का शव फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि किसी राहगीर को अचानक बूथ में लटका शव दिखा। उसने शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।

देवरिया के रहने वाले थे, यहां अकेले रहते थे

लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवरिया निवासी अशोक कुमार ट्रैफिक पुलिस में कान्स्टेबल के पद पर तैनात थे। वह यहां अकेले रहते थे।

विज्ञापन

परिवार वालों को दी गई सूचना

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस कर्मी के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों ने आने और उनके बातचीत के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जानकारी हो सकेगी।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola