UP News: वाराणसी में G20 समिट शुरू, तीन दिन चलने वाले आयोजन में जुटेंगे 20 देश, कृषि विकास पर होगी चर्चा
Edited By Naresh Chaudhary

वाराणसी में G20 समिट के लिए सजाया गया एक प्रमुख चौराहा।
Edited By Naresh Chaudhary

वाराणसी में G20 समिट के लिए सजाया गया एक प्रमुख चौराहा।
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार से तीन दिवसीय जी20 (G20) कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। यहां 17 से 19 अप्रैल तक कृषि कार्य समूह की बैठक में 20 अग्रणी देशों के प्रतिनिधि और अन्य भागीदार देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक वाराणसी में कुल छह जी20 बैठकें होंगी, जिनमें से पहली बैठक सोमवार से शुरू होगी।
वाराणसी में हो रहे शिखर सम्मेलन के पहले दिन आज यानी सोमवार को एमएसीएस (कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों की बैठक) 2023 के तहत एक खास कृषि खाद्य प्रणाली का उद्घाटन होगा। बैठक का पहला सत्र खाद्य सुरक्षा और पोषण: विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की भूमिका पर केंद्रित होगा। वहीं दूसरा सत्र ‘लचीला कृषि-खाद्य प्रणाली’ पर होगा। शाम को जी20 के प्रतिनिधि काशी की गंगा आरती में हिस्सा लेंगे।
Uttar Pradesh | Preparations underway for the G20 meeting of Agricultural Chief Scientists (MACS) is being organized at Varanasi from 17-19th April by the Department of Agricultural Research and Education (DARE), Ministry of Agriculture and Farmers Welfare.
About 80 foreign… pic.twitter.com/IDc8clqiHB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 17, 2023
दूसरे दिन ‘डिजिटल कृषि व सतत कृषि मूल्य श्रृंखला और कृषि अनुसंधान एवं विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी: विकसित और विकासशील देशों से परिप्रेक्ष्य’ शीर्षक पर एक सत्र होगा। इसके बाद सभी विदेशी मेहमान शाम को सारनाथ जाएंगे। यहां संग्रहालय और लाइट एंड साउंड शो देखेंगे, जबकि बुद्धा थीम पार्क में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे।
जानकारी के मुताबिक जी20 बैठक से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। साथ ही पूरे वाराणसी शहर को सजाया गया है। जिला प्रशासन की ओर सभी प्रमुख चौराहों को सजाया गया है। शहर के एक चौराहे पर ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ लिख कर G20 देशों के मेहमानों का स्वागत किया गया है। G20 इंडियन प्रेसीडेंसी की थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ समेत जी20 देशों के करीब 80 विदेशी प्रतिनिधि वाराणसी में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: