हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

UP News: बदायूं में पुलिस अधिकारी के दफ्तर में चोरी; एसी का पाइप उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से चोरों के बुलंद हौसले वाली एक खबर सामने आई है। यहां चोरों ने सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के ऑफिस में लगे एसी का पाइप चोरी कर लिया। पुलिस अब चोरी की इस घटना का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। उधर, मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

ऑफिस में तैनात सिपाही ने दर्ज कराया मुकदमा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी के बदायूं जिले में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मुख्यालय भी चोरी से नहीं बच पाया हैं। रविवार को एसीपी ऑफिस में लगे एयर कंडीशनर (एसी) का पाइप चोरी हो गया।

जिला पुलिस की ओर से कहा गया है कि एसीपी मुख्यालय में तैनात पुलिस कांस्टेबल संतोष कुमार की ओर से चोरी का मुकदमा वजीरगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है।

आगरा के पुलिस थाने से हुए थी 25 लाख की चोरी

बता दें कि उत्तर प्रदेश के ही आगरा जिले के थाना जगदीशपुरा में अक्टूबर 2021 में चोरी की घटना हुई थी। चोर कथित तौर पर थाने के अंदर से 25 लाख रुपये चोरी करके ले गए थे। हालांकि मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ा था, जिनमें से एक आरोपी की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद काफी हंगामा हुआ था।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें