UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सरकारी स्कूल के 18 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न करने वाले एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी कंप्यूटर शिक्षक का साथ देने के आरोप में स्कूल प्रिंसिपल और एक सहायक शिक्षक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट और पोक्सो अधिनियम के तहत धाराएं लगाई गई हैं। तीनों आरोपियों की पहचान कंप्यूटर शिक्षक मोहम्मद अली, सहायक शिक्षिक साजिया और स्कूल प्रिंसिपल अनिल पाठक के रूप में हुई है। शाहजहांपुर के एसएशपी एस आनंद ने एएनआई को बताया कि जिले के तिलहर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में 18 नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1657990050158714881
सभी लड़कियों का कराया जा रहा मेडिकल
एसएसपी ने कहा कि सभी छात्राओं का मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही साथ बाल कल्याण समिति को भी सूचित कर दिया गया है। तिलहर के सीओ प्रियांक जैन ने बताया कि मोहम्मद अली एक कंप्यूटर प्रशिक्षक है, जो क्लास के दौरान नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था। जबकि प्रिंसिपल अनिल पाठक और एक अन्य शिक्षिका साजिया उसका समर्थन करते थे।
गांव के प्रधान ने दर्ज कराई थी शिकायत
उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान लालता प्रसाद ने सभी आरोपियों के खिलाफ तिलहर थाने में तहरीर दी थी। वहीं लड़कियों में से एक ने अपने माता-पिता को कंप्यूटर शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया था। कहा था कि शिक्षक गंदे तरीके से हमें छूता है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा तो स्कूल के शौचालय से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं।
शिक्षा विभाग ने तीनों को निलंबित किया
मामला खुलने और पुलिस की जांच शुरू होने के साथ ही शिक्षा विभाग ने तीनों को निलंबित कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कुमार गौरव ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है, जो जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। वर्तमान में प्रिंसिपल और सहायक शिक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
9 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
12 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines