UP News: विधान परिषद सदस्य मनोनीत होने के बाद तारिक मंसूर ने AMU कुलपति पद से दिया इस्तीफा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत होने के बाद तारिक मंसूर ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके स्थान पर अब एएमयू के प्रो वाइस चांसलर इस पद को संभालेंगे। प्रदेश सरकार की और से राज्यपाल को भेजा गए छह नामों में तारिक मंसूर का नाम शामिल था।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए मनोनीत अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस्तीफा दे दिया है। अब एएमयू कुलपति का प्रभार एएमयू के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर गुलरेज संभालेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रोफेसर तारिक के समर्थकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।
और पढ़िए – UP News: एएमयू के VC तारिक मंसूर समेत छह सदस्य विधान परिषद के लिए नामित, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Uttar Pradesh | Aligarh Muslim University Vice-Chancellor Professor Tariq Mansoor, who is nominated to Uttar Pradesh Legislative Council, has resigned. Charge of AMU Vice Chancellor will now be taken by AMU Pro Vice-Chancellor Professor Gulrej.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 4, 2023
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने साकेत मिश्रा, रामसूरत राजभर, तारिक मंसूर (एएमयू वाइस चांसलर), हंसराज विश्वकर्मा (वाराणसी भाजपा प्रमुख), लालजी प्रसाद निर्मल (अंबेडकर महासभा अध्यक्ष) और रजनीकांत माहेश्वरी को विधान परिषद सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: