UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में गुरुवार को बाथरूम में लगे नल (टोंटी) और बाथरूम की फिटिंग चोरी हो गई। नल और फिटिंग चोरी की जानकारी भी उस वक्त हुई जब पानी बहता हुआ वार्डों तक आ पहुंचा। बताया गया है कि सेक्टर-30 से तीन दिन पहले ही जिला अस्पताल को सेक्टर-39 में शिफ्ट किया गया है।
अभी हर मंजिल पर है सिर्फ एक ही गार्ड
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों और बाहरी लोगों की सुविधा के लिए शौचालयों को बंद नहीं किया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक नए भवन की प्रत्येक मंजिल पर केवल एक ही गार्ड रहता है। जल्द ही प्रत्येक मंजिल पर गार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
रोजाना होती है 15 मरीजों की ओपीडी
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के नए भवन में रोजाना करीब 1500 मरीजों की ओपीडी होती है, जबकि औसतन 30-40 मरीज भर्ती कराए जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही दिन पहले अस्पताल को सेक्टर-39 स्थित नए भवन में शिफ्ट किया गया है, इसलिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लग पाए हैं। उन्होंने कहा कि कैमरों की कमी के कारण चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
240 बेड का है जिला अस्पताल
बताया गया है कि बुधवार को जिला अस्पताल के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई परिसर में भी नालों को ढकने के लिए लगे लोहे के ग्रिल को चोरों ने पार दिया था। बता दें कि नए भवन में बर्न वार्ड, ट्रॉमा सेंटर, ऑक्सीजन बेड, स्किन क्लीनिक, कैंसर ओपीडी और एमआरआई जैसी सुविधाएं हैं। यह अस्पताल 240 बिस्तरों वाला है।
पहली मंजिल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी है, जबकि सातवीं मंजिल पर प्रशासन विभाग और आठवीं मंजिल पर सीएमओ ऑफिस है। वर्ष 2019 में निर्मित ये इमारत 14,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैली हुई है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines