UP News: आगरा से विमल मिश्रा की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने बच्चों की बीमारी ठीक करने और व्यापार में घाटे से उबारने के नाम पर व्यापारी से 4.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बताया कि तांत्रिक ने उससे कहा था कि वह तंत्र-मंत्र जानता है, सब ठीक कर देगा।
दुकान पर पहुंचे तांत्रिक ने अपनी बातों में फंसाया
जानकारी के मुताबिक आगरा के थाना शाहगंज थाना क्षेत्र के रुई की मंडी निवासी गौरव सारस्वत ने थाना ताजगंज क्षेत्र के कटरा रेशम निवासी तारिक जाफरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि 9 महीने पहले तारिक जाफरी उनकी दुकान पर कॉस्मेटिक का सामान खरीदने आया था। सामान खरीदने के बाद व्यापार के बारे में पूछने लगा। इस पर गौरव ने कहा कि काम-धंधा सही नहीं चल रहा है।
और पढ़िए – UP News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मामले में नया मोड़; कोर्ट ने अमीन सर्वे के आदेश पर लगाई रोक
व्यापारी से कहा तुम्हारी ‘दुकान बांध रखी’ है
इस पर तांत्रिक ने कहा कि वह उपाय जानता है। तंत्र-मंत्र से सारी दिक्कत दूर कर देगा। उसने कहा कि आपकी दुकान को किसी ने बांध (जादू-टोना) दिया गया है। इस पर व्यापारी ने उपाय बताने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद तारिक ने तंत्तार मंत्र की क्रियाएं करना शुरू कर दिया। गौरव का आरोप है कि आरोपी कभी घर तो कभी यमुना किनारे ले जाकर तंत्र-मंत्र करने लगा। इस काम के लिए वह पैसे भी लेने लगा।
बच्चों के लिए 22 हजार रुपये में देता था पानी की बोलत
गौरव के अनुसार उनके बच्चे भी बीमार रहते थे। इस बारे में जब तारिक को पता चला तो वो उनका भी कथित तौर पर इलाज करने लगा। गौरव का आरोप है कि इलाज के नाम पर आरोपी हर महीने पानी की दो बोतल देता था और इसके लिए 22 हजार रुपये लेता था। कई महीनों तक ऐसे ही चलता रहा। पीड़ित को ठगी का अहसास उस वक्त हुआ जब कई महीनों बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ और तांत्रिक ने साढ़े चार लाख रुपये ले लिए।
और पढ़िए – UP News: ‘नोएडा में आ रहे हैं एलन मस्क..’ 8000 की एंट्री फीस बताकर स्टार्ट अप इवेंट में फर्जीवाड़ा
पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक मे दी धमकी
इसके बाद गौरव ने अपनी रकम वापस करने के लिए कहा तो आरोपी ने धमकी दे डाली। धमकी के बाद परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। अब गौरव सारस्वत ने कथित तांत्रिक तारिक जाफरी के खिलाफ थाना ताजगंज में एफआईआर दर्ज कराई है।
संबंधित खबरें
अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
40 mins ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
2 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
3 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
4 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
4 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
5 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
6 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
10 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
12 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines