Beat Husband Broke Her Eyes: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गुस्से में पति की आंख फोड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल घटना रामगढ़ गांव की है, जहां मायके जाने के विवाद पर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में पत्नी ने अपने पति डंडे से पिटाई कर दाहिनी आंख फोड़ दी। शख्स की हालत बिगड़ते देख परिजन आनन- फानन में युवक को जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक के परिजन ने महिला के खिलाफ नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मायके जाने पर शुरू हुई थी बहस
मामला रामगढ़ गांव का है। पुलिस ने बताया कि विवाहित जोड़े के बीच मायके जाने की वजह से विवाद शुरू हुआ था। पत्नी को मायके जाना था, जिसके लिए वह अपने पति से बार- बार भेजने का आग्रह कर रही थी। पति के मना करने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। महिला ने अपने पति पर डंड़े से हमला कर दिया। और अपनी उंगलियों से उसकी दाहिनी आंख फोड़ दी। युवक की हालत बिगड़ते परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनकी आंख की रोशनी कभी वापस नही आएगी।
यह भी पढ़े: आखिर क्यों पति-पत्नी ने मिलकर कर दिए लड़की के 30 टुकड़े, पुलिस के सामने किए चौकाने वाले खुलासे
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित युवक के परिजन ने महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजन ने बताया कि महिला अक्सर घर में क्लेश और पीड़ित के साथ मारपीट करती है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है। वहीं महिला गुलाम रब्बानी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़े: Viral Video: चलती ट्रेन से बच्चे के साथ स्टेशन पर कूद पड़ी महिला, देखें फिर क्या हुआ
मुंबई में भी आया था ऐसा मामला
कल मुंबई से भी ऐसा मामला सामने आया था। जहां पति- पत्नी के बीच कई दिन से अनबन चल रही थी। निखिल रेणुका को उसके जन्मदिन पर दुबई नही ले गया था। जिसकी वजह से रेणुका नाराज थी। फिर कुछ दिन पहले वह रिश्तेदार का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन पति निखिल उसे लेकर नहीं गया। जिसकी वजह से दोनों में मारपीट हो गई। झगड़े में रेणुका ने निखिल की नाक पर मार दिया। जिससे निखिल बुरी तरह से घायल हो गया। निखिल को आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
7 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
9 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
9 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
10 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
11 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
16 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
17 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines