UP News: सोनभद्र के गढ़वा गांव में बरसाती नाला बना काल, अचानक आए पानी में बहे 5 लोग, 4 शव बरामद
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां के गढ़वा गांव में एक बरसाती नाले (Rain Drain) अचानक आए पानी में 5 लोग बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला कर चार शवों को बरामद कर लिया है। दो की तलाश की जा रही है। छह लोगों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोनभद्र के एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि गढ़वा गांव से 4 महिलाएं और 2 बच्चे लकड़ियां लेने के लिए जंगल में गए थे। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। एएसपी ने बताया कि वे छिपने के लिए नाले के पास चले गए। इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि के बाद पहाड़ों से अचानक आया पानी सभी को बहा ले गया।
Uttar Pradesh | From village Garhwa 4 women & 2 children had gone to collect wood when heavy rain lashed & they went to take cover. During this, the hailstorm water from mountains washed away these 5 people with force leading to their death: Kalu Singh, Additional SP, Sonbhadra pic.twitter.com/EnVtcW7qp4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 18, 2023
एएसपी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के बाद चार शवों को बरामद कर लिया गया है। एक की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये लोग मछलियां पकड़ने के लिए नाले पर पहुंचे थे। तभी अचानक पहाड़ों से पानी आ गया।
इस हादसे में मरने वालों की पहचान राजकुमारी (40), रीता (32), रजपति (10), हीरावती देवी (22) के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर जिले में भीषण ओलावृष्टि भी हुई। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को ओलावृष्टि में गांव गड़वान के रहने वाले यशोदिया की मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: