UP News: देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक आईआईटीजीएनएल (IITGNL) की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में मकान और दुकान का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। इस टाउनशिप की पहली रिहायशी और कॉमर्शियल स्कीम पर आईआईटीजीएनएल बोर्ड ने मुहर लगा दी है। दिल्ली-मुबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा में दादरी के पास लगभग 747.5 एकड़ में ये टाउनशिप बसाई जा रही है।
इन सुविधाओं से लैस है टाउनशिप
यह टाउनशिप पूरी तरह से स्मार्ट है, जो प्लग एंड प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऑटोमैटिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। डीएमआईसी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ज्वॉइंट वेंचर डीएमआईसी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड की ओर से इस टाउनशिप को विकसित किया गया है।
इन कंपनियों ने किया है निवेश
जानकारी के मुताबिक हायर इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉर्मी मोबाइल, सत्कृति इंफोटेनमेंट, चेनफेंग (एलईडी कंपनी) और जे वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई कंपनियों ने यहां निवेश किया है। बताया गया है कि इस टाउनशिप में काफी समय से रिहायशी क्षेत्र को भी विकसित करने की मांग की जा रही थी।
बोर्ड बैठक में लगाई गई मुहर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ और आईआईटीजीएनएल की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी की पहल पर अब इस टाउनशिप में लोगों को रिहायश और वाणिज्यिक स्थान उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। टाउनशिप की पहली रिहायशी और कॉमर्शियल मिक्स यूज स्कीम लाने के लिए आईआईटीजीएनएल की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया, जिस पर बोर्ड ने मुहर लगाई।
भूखंडों का इतना होगा प्राइज
योजना के अनुसार, ग्रुप हाउसिंग योजना में कुल 60.69 एकड़ क्षेत्र में 8 ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की स्कीम लांच की जाएगी। यहां 17,400 वर्ग मीटर से लेकर 56,300 वर्ग मीटर तक के भूखंड शामिल हैं। इन भूखंडों के लिए 5.25 का एफएआर होगा, जिनका रिजर्व प्राइस 43,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखा गया है। इसी तरह 8 वाणिज्यिक मिक्स यूज भूखंडों की योजना भी जल्द लांच की जाएगी।
सीईओ ने जताई परियोजना के सफल होने की उम्मीद
ये भूखंड 10,800 से लेकर 39,900 वर्ग मीटर तक हैं। इनका रिजर्व प्राइस 74,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इनके लिए 5.5 का एफएआर होगा। आईआईटीजीएनएल की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी का कहना कि स्मार्ट टाउनशिप की इन दोनों योजनाओं के पूर्ण सफल होने की उम्मीद जताई है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
6 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
7 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
8 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
10 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
11 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
13 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines