UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक हुई। बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी और भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्रा समेत कार्यदायी संस्था के इंजीनियर भी मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने गर्भगृह में रामलला की स्थापना की तारीख को लेकर ट्वीट किया है।
इसी साल दिसंबर में तैयार हो जाएगा गर्भगृह
जानकारी के मुताबिक अयोध्या में हो रही राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में गर्भगृह के निर्माण और रामलला की स्थापना को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान तय हुआ है कि दिसंबर 2022 तक गर्भगृह का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जबकि 22 फरवरी 2024 को गर्भगृह में राम लला की स्थापना होगी और भक्तों के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1651804986345660416
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने किया ट्वीट
इसी बीच उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि 22 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। कैबिनेट मंत्री के ट्वीट के बाद अब तारीख को पुष्ट माना जा रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।
शालिग्राम पत्थरों से बनाई जा रही हैं मूर्तियां
राम मंदिर में भगवान राम और माता सीता की मूर्तियों को बनाने के लिए शालिग्राम के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि इन शालिग्राम पत्थरों को नेपाल से लाया गया है। साथ ही दावा किया माना गया है कि ये पत्थर 60 मिलियन वर्ष पुराने हैं। इन्हें नेपाल की काली गंडकी नदी से खोजा गया है।
इसलिए चुनी गई रामलला की मूर्ति की ऊंचाई
सूत्रों के मुताबिक, भगवान राम की मूर्ति की ऊंचाई 5 से 5.5 फीट के बीच होगी। भगवान राम की मूर्ति की ऊंचाई इस तरह से चुनी गई है कि रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें सीधे भगवान राम के माथे पर पड़ें। इन मूर्तियों का निर्माण अयोध्या में राम मंदिर परिसर में ही हो रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा था कि पीएम मोदी रामलला की मूर्ति स्थापित करेंगे।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
41 mins agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines