UP News: अलीगढ़ से अनिल चौधरी की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि अब घातक होती जा रही है। बुधवार को अलीगढ़ जिले में हुई बारिश के दौरान एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कमरे में खेल रहे थे बच्चे
जानकारी के मुताबिक ये हादसा अलीगढ़ के वरला थाना क्षेत्र मजरा अलफपुर में हुआ। यहां एक बारिश के चलते एक नवनिर्मित मकान की छत गिर गई। बताया गया है कि छत गिरने से घर के अंदर खेल रहे एक बच्चे की दबकर मौत हो गई, जबकि पांच बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें से तीन घायलों को जैन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर भेजा। वहीं परिवारवालों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
नए मकान की नींव में भरा पानी, दीवार समेत गिरा
अलीगढ़ के अलफपुर निवासी शिव सिंह पुत्र कन्ही सिंह ने हाल ही अपना मकान बनवाया था। बारिश के कारण मकान की बाहरी दीवारों की नींव में पानी भर गया। इसके बाद दीवार समेत छत गिर गई। हादसे के वक्त शिव सिंह के नाती-नातिन समेत कुच छह बच्चे वहां खेल रहे थे। सभी गरीब मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन 12 वर्षीय रौनक पुत्र भूरा की मौत हो गई।
घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया
हादसे में रिंकी, प्रीति, आकाश, लोकेश, और नीलम गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना पर थाना बरला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसडीएम अतरौली अनिल कटियार और तहसीलदार ऊषा सिंह मौके पर पहुंचे। हादसा स्थल का मुआयना किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वसन दिया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:-
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
13 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines