---विज्ञापन---

UP News: ऑन डिमांड 1000 लग्जरी कारें चुराने वाला ‘राजू गोली’ गिरफ्तार; 9 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने नौ राज्यों में वाहन चोरों के गिरोह को ऑपरेट करने वाला शातिर ‘राजू गोली’ उर्फ राजू शर्मा गिरफ्तार किया है। आगरा पुलिस का कहना है कि वह ऑन डिमांड लग्जरी कारों को चोरी कराता था। अकेले आगरा में ही उसके खिलाफ तीन दर्जन से ज्यादा […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने नौ राज्यों में वाहन चोरों के गिरोह को ऑपरेट करने वाला शातिर ‘राजू गोली’ उर्फ राजू शर्मा गिरफ्तार किया है। आगरा पुलिस का कहना है कि वह ऑन डिमांड लग्जरी कारों को चोरी कराता था। अकेले आगरा में ही उसके खिलाफ तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

चोरी की गाड़ियों को लगाता ठिकाने

आगरा पुलिस के अनुसार, वाहन चोरों का गिरोह चलाने वाले राजू गोली को बिहार के बेतिया से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राजू उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों में वाहन चोरों का गिरोह चला रहा था। उसके गिरोह ने अबतक करीब 1000 लग्जरी कारों का चोरी किया है। अलग-अलग राज्यों से चोरी कारों को राजू ठिकाने लगाता था। इसके लिए वह चोरों से मोटी रकम वसूलता था।

---विज्ञापन---

गोली की रफ्तार से चलाता था कार

पुलिस की ओर से बताया गया है कि राजू के गिरोह ने अबतक 9 राज्यों में से करीब 1000 कारें चुराई हैं। एक सवाल के जवाब में पुलिस ने बताया कि राजू काफी तेज रफ्तार में कार तलाता था, इसलिए उसके दोस्त उसे गोली (गोली की रफ्तार) कहते थे। तभी से राजू शर्मा का नाम राजू गोली हो गया।

---विज्ञापन---

नौ राज्यों में फैले थे 17 चोर

अधिकारियों ने बताया है कि जांच में सामने आया है कि राजू के गिरोह में करीब 17 लोग शामिल थे। इनमें से 14 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि राजू 9 राज्यों में वांछित था। सबी राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आगरा पुलिस को राजू की लोकेशन के बारे में जानकारी हुई तो तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे बिहार से धर दबोचा गया।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Apr 28, 2023 01:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola