UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में एक विधायक की शिकायत पर पहुंचे यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद (PWD Minister Jitin Prasad) ने अपनी उंगली से सीसी रोड़ खोद डाली। यह नजारा देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
यह सड़क हाल ही में 34 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मंत्री की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सर्किट हाउस में बैठक के दौरान विधायक ने की शिकायत
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के PWD मंत्री जितिन प्रसाद कानपुर के सर्किट हाउस में योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। तभी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एक सड़क निर्माण को लेकर शिकायत की। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उनकी कहासुनी भी हो गई। विधायक की शिकायत पर मंत्री ने मौके पर जाकर निरीक्षण का फैसला किया।
काफिले के साथ भाटिया तिराहा पहुंचे मंत्री
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद अपने काफिले के साथ भाटिया तिराहे से पनकी मंदिर तक बनी सीसी रोड पर पहुंच गए। यहां उन्होंने जब सड़क को अपनी उंगली से कुरेदकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सीसी रोड से मिट्टी निकलने लगी। इसके बाद मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को तत्काल ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
अधिकारी के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति की संस्तुति
मंत्री ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति की संस्तुति की है। मंत्री के इस औचक निरीक्षण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री ने सिर्फ एक ही स्थान पर नहीं बल्कि कई स्थानों पर सड़क का निरीक्षण किया। जितिन प्रसाद ने मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट उन्हें पेश करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
पूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
28 mins agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
13 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
18 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
19 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
22 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines