UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हापुड़ पुलिस ने दबिश देकर एक व्यापारी को गिरफ्तार किया। उनकी पत्नी को लगा कि पति का अपहरण हो गया। भतीजे के साथ स्कूटी पर सवार होकर उन्होंने पुलिस की गाड़ी पीछा किया। इसी दौरान हादसा हो गया और पत्नी व भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे वाले ट्रक को कब्जे में लिया है।
चेक बाउंस मामले में कोर्ट से जारी हुआ था वारंट
जानकारी के मुताबिक व्यापारी चेतन प्रकाश गर्ग मेरठ में परिवार के साथ रहते हैं। हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि व्यापारी चेतन प्रकाश के खिलाफ 27 अप्रैल 2023 को कोर्ट से चेक बाउंस एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। हापुड़ पुलिस उसी वारंट को तामील कराने के लिए मेरठ पहुंची थी।
स्कूटी से जीप का पीछा कर रही थी पत्नी
एसपी ने बताया कि हापुड़ पुलिस ने मेरठ पुलिस के साथ मिलकर व्यापारी के घर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि इस कार्रवाई के बाद व्यापारी के परिवार वाले सहम गए। उन्हें लगा कि व्यापारी का अपहरण हुआ है। इस पर उनकी पत्नी चित्रा और भतीजा मोहित स्कूटी से गाड़ी का पीछा करने लगे। तभी खरखौदा थाना क्षेत्र में एक ट्रक से स्कूटी की टक्कर हो गई।
मौके पर ही दोनों की मौत
इस हादसे में व्यापारी की पत्नी और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं ट्रक को कब्जे में लिया है। हापुड़ एसपी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद परिवार वाले थाने पर जा रहे थे। तभी हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
9 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
10 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
10 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
12 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
13 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
13 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
15 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
15 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines