UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सरकारी डॉक्टर को प्रेम प्रसंग भारी पड़ गया। लाखों का चूना तो लगा ही, साथ ही अब धमकियां भी मिल रही हैं। पीड़ित डॉक्टर ने अपनी जान से लगे इस जंजाल को छुड़ाने के लिए नोएडा पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हकीकत सामने आई तो थाने पहुंचा डॉक्टर
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में तैनात एक सरकारी डॉक्टर का है। उन्होंने थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर में एक लड़की पर आरोप लगाए गए हैं। तहरीर में डॉक्टर ने कहा है कि कुछ समय पहले ट्विंकल भारती नाम की एक लड़की से उनकी जान पहचान हुई।
दोस्ती के बाद दोनों में हुआ प्यार, फिर धोखा
धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। डॉक्टर का आरोप है कि ट्विंकल उनके मोबाइल से अपनी बहन के खाते में पैसे भेजती थी। कुछ समय बाद जब उन्होंने मना किया तो आरोपी उन्हें धमकाने लगे। डॉक्टर का आरोप है कि एक दिन ट्विंकल भारती, अपने तीन अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंची और घर में रखे सोने-चांदी के गहने और करीब डेढ लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गई।
महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि बाद में पता चला, ट्विंकल शादीशुदी है। कथित तौर पर उसके बच्चे भी हैं। जबकि प्रेम प्रसंग के समय वह डॉक्टर से शादी के वादे करती थी। वहीं डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने ट्विकल भारती, उसके साथ हरेंद्र भाटी, विजेंद्र और मदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
20 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
23 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
23 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines