UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) की नोएडा पुलिस ने नौ सौ से ज्यादा लोगों के साथ ठगी करने वाले ‘बंटी और बबली’ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने एक मार्केटिंग कंपनी खोल कर लोगों ने 4 महीने में रकम को चार गुना करने का झांसा दिया। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने अब तक करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी की है। जांच जारी है।
दिल्ली के रहने वाले हैं पति-पत्नी, नोएडा में लिया फ्लैट
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-63 पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया दोनों की पहचान दिल्ली, संगम विहार विवासी किशन जायसवाल और रश्मि जायसवाल के रूप में हुई है। वर्तमान में दोनों नोएडा के सेक्टर-143 में खुद के फ्लैट में रहते थे। उन्होंने ये फ्लैट हाल ही में खरीदा है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 40 लाख कीमत की दो लग्जरी कारों को भी जब्त किया है।
जल्दी अमीर बनने के लिए खोली खुद की कंपनी
नोएडा पुलिस ने बताया कि पूर्व में दोनों अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों में काम करते थे। बाद में दोनों ने जल्द से जल्द अमीर बनने का सपना देखा और ठगी के धंधे में आ गए। बताया गया है कि दोनों ने डिजिटल मार्केटिंग कंपनी खोली। कंपनी में कुछ लोगों को नौकरी भी दी। जांच में सामने आया है कि आरोपी डेटा निकाल कर निवेश करने वाले लोगों की तलाश करते थे। उन्हें निवेश की रकम को चार महीने में चार गुना करने का झांसा देते थे।
आरोपियों की स्कीम, और निवेशक लाओ कमीशन पाओ
साथ ही लोगों से कहते थे कि किसी और को भी निवेश के लिए लाओगे तो आपको कमीशन मिलेगा। आरोपियों ने कुछ लोगों को इस तरह कमीशन भी दिया, ताकि वे लोग और निवेशकों को लेकर आएं। इसके बाद आरोपियों ने धोखधड़ी करनी शुरू कर दी। कमीशन और मुनाफे तो दूर की बात, आरोपियों ने मूलधन तक नहीं लौटाया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में अपना ऑफिस भी खोल रखा था।
कर्मचारियों को चार माह में हटा देते थे
नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है, आरोपियों के खिलाफ नोएडा समेत दिल्ली, गोवा और उत्तर प्रदेश के बरेली जिल में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने अभी तक कथित तौर पर 980 लोगों से 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी को भनक न लगे इसके लिए आरोपी अपने ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को हर 4 महीने में हटा देते थे।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
7 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
7 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
17 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
17 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
18 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines