UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के नोएडा (Noida) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को पति और पत्नी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पति और पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने दोस्त के साथ लूट की वारदात कराई, क्योंकि आरोपी अपने दोस्त के करोड़ों रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश का डेटा लेना चाहते थे।
सेक्टर-119 की अरनिया सोसायटी में हुई वारदात
नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 20-21 मार्च की रात को एक फ्लैट में लूट की घटना के बारे में सूचना मिली थी। बताया गया था कि थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-119 स्थित अरनिया सोसाइटी के एक फ्लैट में वारदात हुई थी। पीड़ित ने बताया कि फ्लैट मालिक अजीत उर्फ राहुल सिंह, उसकी पत्नी माही और उसके एक व्यवसायी दोस्त वीरेंद्र मलिक के साथ मारपीट भी की गई।
लूट के बाद पीड़ित बनकर पहुंचे थाने
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) शक्ति अवस्थी की ओर से कहा गया है कि पीड़ित ने बताया, तीन लोग (दंपति और व्यवसायी) थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कहा कि पहले उनका मेडिकल टेस्ट कराया जाए और फिर वे अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। इसके बाद पुलिस ने तीनों का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें तीनों को मामूली चोटें सामने आईं। अगले दिन उन्होंने लूट की शिकायत दर्ज की।
जांच में मामला लगा सदिग्ध, खुल गई कलई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध लगा। जांच की गई तो सामने आया पति-पत्नी ने अपने दोस्त वीरेंद्र से क्रिप्टो करेंसी की जानकारी लेने के लिए उसके अपने साथ लूट की साजिश रची। अजीत और उसकी पत्नी माही ने मेरठ से अपने अन्य साथियों को बुलाया और लूट की घटना को अंजाम दिलाया। इसके बाद खुद पीड़ित बन कर थाने पहुंच गए।
डेटा नहीं मिला तो लूटा ये सामान
नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया है कि लूट के दौरान क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी नहीं मिलने पर आरोपी वीरेंद्र से उसकी घड़ी, गले की चेन और करीब 5800 रुपये लूट कर ले गए। पुलिस ने मामले की खुलासा करते हुए दंपत्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
9 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
10 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
15 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
15 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
17 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
18 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
19 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
21 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines