UP News: एक अप्रैल से उत्तर प्रदेश (UP News) के अधिकांश एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे और हाईवे का सफर मंहगा होने वाला है। एनएचएआई की ओर से सभी टोल की दरों में वृद्धि की गई है। बुधवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और गाजियाबाद अलीगढ़ हाईवे की दरों में बढ़ोत्तरी की सूचना चस्पा की गई थी। इसके साथ ही गुरुवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे समेत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की भी टोल दरें बढ़ा दी गई हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का सफर भी हुआ मंहगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनएचएआई की ओर से एक्सप्रेसवे की टोल दरों में .01 से लेकर 2.9 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। जबकि कुछ हाईवे पर 10 फीसदी तक रेट बढ़ाए गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक एनएचएआई ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए 685 रुपये, हल्के कॉमर्शियल वाहनों के लिए 1090 रुपये, बस या सामान्य ट्रकों के लिए 2195 रुपये, भारी मशीनरी को ले जाने वाले ट्रॉला के लिए 4305 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और अलीगढ़ हाईवे पर 31 मार्च से बढ़ेगा टोल, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर होंगे ये टोल दरें
इसी तरह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी टोल की दरों को बढ़ाया गया है। नई दरों के मुताबिक अब हल्के वाहनों को 655 रुपये, हल्के कॉमर्शियल वाहनों के लिए 1035 रुपये, बस या सामान्य ट्रकों के लिए 2075 रुपये, भारी मशीनरी को ले जाने वाले ट्रॉला के लिए 3170 रुपये और इससे भी बड़े वाहनों के लिए 4070 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी बढ़ी टोल दरें
सरकार की ओर से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल दरों को जारी कर दिया है। दरों के मुताबिक हल्के चार पहिया वाहनों को पहले 155 रुपये देने पड़ते थे, जो अब बढ़ कर 160 रुपये कर दिया है। इसी तरह से कॉमर्शियल चार पहिया वाहन को 245 रुपये की जगह 260 रुपये, ट्रक (छह टायर) को 520 रुपये की जगह 545 रुपये देने होंगे।
इसी तरह से ट्रक (10 टायर) चालकों को 565 रुपये की जगह 595 रुपये, ट्रक (12 टायर) को 815 रुपये की जगह 855 रुपये और बड़े ट्रॉला चालकों को 990 रुपये की जगह 1040 रुपये देने होंगे।
गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर 10% की वृद्धि
इसी तरह से गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए जाने वाले हाईवे पर टोल दरों में 10 फीसदी की वृद्धि की गई है। जानकारी के मुताबिक इस हाईवे पर दो टोल प्लाजा हैं। पहला टोल बुलंदशहर में है तो दूसरा अलीगढ़ के गभाना में है। बताया गया है कि अभी तक इस टोल पर कार के लिए 135 रुपये का शुल्क है, लेकिन अब करीब 148 रुपये देने होंगे।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
7 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
17 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
17 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
18 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines