UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की कोर्ट में चल रहे श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शादी ईदगाह मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मथुरा की सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सोमवार को विवादित स्थल का अमीन सर्वे कराने का आदेश दिया था, जिसे कोर्ट ने अब रोक दिया है। अमीन सर्वे के खिलाफ सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अपील की थी।
आदेश की कॉपी आने पर स्पष्ट होगाः हिंदू पक्ष
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष के अधिवक्ता शैलेश दुबे ने बताया कि कोर्ट की ओर से आज निरीक्षण की तारीख दी जानी थी, लेकिन हमें पता चला है कि आदेश रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अदालत से आदेश की कॉपी आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
11 अप्रैल को होगी अगली सुनवाईः मुस्लिम पक्ष
उधर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मामले में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी है और अगली सुनवाई के लिए 11 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है। नीरज शर्मा ने बताया कि इस तारीख को हमारे प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी।
ये दिया था कोर्ट ने आदेश
जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने हाल ही में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मामले में अमीन सर्वे के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की ओर से कोर्ट में अपील की गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कहा गया था कि वलादी पक्ष (हिंदू पक्ष) की ओर से तथ्यों को छिपाते हुए कोर्ट से अमीन सर्वे का आदेश लिया है। उन्होंने कोर्ट से आदेश को एक बार रिकॉल करने की अपील की थी, जिसके बाद कोर्ट ने सर्वे को रोक दिया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Valium)
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
33 mins agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 hr ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
3 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
4 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
4 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
4 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
6 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
7 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
10 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines