किसी भी राज्य के विकास में एक बड़ा योगदान उसके मार्ग का होता है, जिसकी मदद से शहरों व गांवों के बीच कनेक्टिविटी और निवेश के अवसर के साथ-साथ रोजगार आदि की भी उम्मीद बढ़ती है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्रस्तावित तीसरे स्टेट हाइवे का अब लोक निर्माण विभाग (PWD) में विस्तार कर दिया है. जिले में बनने जा रहा यह नया स्टेट हाइवे अलीगढ़- मथुरा रोड पर इगलास से शुरू होकर संभल के गांव बैरपुर पर मेरठ-बदायूं राजमार्ग को जोड़ेगा. जिससे न सिर्फ दोनों शहरों में विकास तेजी से होगा, बल्कि इस रूट पर पड़ने वाले अन्य जिलों की भी इसका सीधा फायदा पहुंचेगा.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Delhi-Katra Expressway: दिल्ली-NCR से माता वैष्णो देवी का सफर होगा बेहद आसान! नए हाई-
---विज्ञापन---
किन इलाकों व जिलों से निकलेगा यह हाईवे?
प्रदेश में बनने वाला इस स्टेट हाइवे की कुल लंबाई 97.810 किलोमीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, पहले इस स्टेट हाइवे को अलीगढ़-आगरा हाईवे पर सासनी से प्रस्तावित था, लेकिन धार्मिक महत्व और मांग को देखते हुए इसे मथुरा से भी जोड़ा जा रहा है. बता दें कि यह स्टेट हाईवे अलीगढ़-मथुरा रोड पर इगलास से शुरू होकर सासनी, अकराबाद, नानऊ, दादों, सांकरा और मिठनपुर होते हुए मेरठ-बदायूं मार्ग पर स्थित बैरपुर तक जाएगा. इतना ही नहीं, यह हाईवे हाथरस, अलीगढ़, संभल और बदायूं की सीमाओं को जोड़ने के साथ ही गाजियाबाद-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) और छतारी-कासगंज (वाया अतरौली) मार्ग को भी कनेक्ट करेगा.
---विज्ञापन---
हाईवे से दर्शन होगा आसान
इस स्टेट हाईवे तक बनने से न सिर्फ मथुरा जाना आसान होगा, बल्कि सांकरा गंगा घाट को जोड़ने का भी ये काम करेगा. इतना ही नहीं, जो लोग राजस्थान से यहां आना चाहते हैं, या संभल की तरफ जाना चाहते हैं, वह भी इसी मार्ग से निकल सकेंगे, जिससे न सिर्फ ईंधन की बचत होगी, बल्कि यात्रा का समय भी घटेगा. यह मार्ग अलीगढ़-आगरा हाईवे, गाजियाबाद-कानपुर हाईवे के अलावा छतारी अतरौली कासगंज और अलीगढ़-मथुरा स्टेट हाईवे को भी लिंक करेगा, जिससे मथुरा के अलावा अलीगढ़, हाथरस, संभल जिले भी जुड़ जाएंगे. मध्य प्रदेश की ओर से आगरा होकर संभल जाने वालों के लिए भी यह मार्ग उपलब्ध रहेगा.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam June 1: 90KM स्पीड वाले बवंडर, 5 दिन बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
---विज्ञापन---