Sitapur Double Murder: उत्तरप्रदेश के सीतापुर में हमलावरों ने एक दंपत्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या से पहले पड़ोसी हमलावरों ने दोनों की डंडों से पिटाई की। मर्डर की सूचना मिलने पर एसपी चक्रेश मिश्रा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घटना हरगांव थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
पहले की पिटाई फिर कर दी हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरगांव थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के निवासी अब्बास अली का उसके पड़ोसी रामपाल से झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान रामपाल के साथ शैलेंद्र जायसवाल, उनके बहनोई और शैलेंद्र की मां थी। पहले तो दोनों गुटो के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। इसके बाद आरोप है कि रामपाल के परिवार वालों ने अब्बास अली और उनकी पत्नी की डंडों से पिटाई की और उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरी बार प्रेमी के साथ भागी बेटी
मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि मृतक अब्बास अली के बेटे शौकत का रामपाल की बेटी रूबी के साथ कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इससे पहले शौकत 2020 में रूबी को घर से भगा ले गया था। उस समय रूबी नाबालिग थी तो पुलिस ने शौकत को पकड़कर जेल भेज दिया। इसके बाद रामपाल ने अपनी बेटी रूबी की शादी कर दी। लेकिन इसके बाद शौकत एक बार फिर रामपाल की विवाहित बेटी रूबी को भगाकर ले गया।
इसके बाद रूबी के परिजनों ने शौकत पर भगाकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया। लेकिन रूबी ने शौकत के पक्ष में अपना बयान दिया। इस तरह शौकत इस मामले में बच गया। हालांकि इसके बाद शौकत को एक अन्य मामले में जेल जाना पड़ा। कुछ दिनों पहले ही उसे कोर्ट ने जमानत दी थी। इसके बाद फिर एक बार दोनों फरार हो गए।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
3 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
5 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines