UP News: सारस-आरिफ की दोस्ती के कायल हुए सांसद वरुण गांधी, बोले- 'इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र'

UP News, MP Varun Gandhi, Sarus Crane, Arif, Friendship, Uttar Pradesh News

UP News: उत्तर प्रदेश में आरिफ और सारस (पक्षी) की दोस्ती बेमिसाल हो चली है। पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अब भाजपा नेता वरुण गांधी भी इस दोस्ती के कायल हो गए हैं। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने वकालत की है कि पक्षी को अपने दोस्त आरिफ के पास छोड़ देने चाहिए। वरुण गांधी ने इसके लिए ट्वीट भी किया है।

विज्ञापन

वरुण गांधी ने ट्वीट में लिखा ये

सांसद वरुण गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, सारस और आरिफ की कहानी खास है! एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की खुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है। यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिये नहीं। उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए।

विज्ञापन

https://twitter.com/varungandhi80/status/1646007344101457925

एक तक साथ रहे थे सारस और आरिफ

सांसद ने कहा कि पक्षी को उस व्यक्ति से फिर से मिला देना चाहिए, जिसने इसको बचाया था और एक साल से ज्यादा समय तक इसकी देखभाल की थी। अब सारस को आरिफ से अलग कर दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने सारस को कानपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट कर दिया है। कहा गया कि लुप्तप्राय पक्षी को प्राकृतिक वातावरण में रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

कानपुर चिड़ियाघर में कल हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक सारस ने कानपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट होने के बाद कुछ दिनों के लिए ठीक से खाना-पीना नहीं खाया था। इसी बीच मंगलवार को आरिफ और सारस की मुलाकात का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता था कि आरिफ को देखकर सारस अपने बाड़े में बेचैन हो उठा था। जोश में उछल-कूद शुरू कर दी।

अखिलेश यादव ने कई बार साधा निशाना

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आरिफ और सारस को अलग करने के मामले को सोशल मीडिया पर उठाया था। इससे पहले वे अमेठी में सारस और आरिफ से मिलने के लिए भी पहुंचे थे। दो दोस्तों को अलग करने के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर कई बार निशाना भी साधा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ