More Than 10 Crore People Be Invited: अयोध्या में बना रहे राम मंदिर को लेकर देश स्तर पर जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने हर्षोउल्लास के साथ तैयारियां कर रहा है। आपको बता दें अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की गई है। विश्व हिंदू परिषद देश-विदेश से लगभग 10 करोड़ से अधिक परिवारों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा।
इस दिन अयोध्या में बना रहे रामलला के मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसको लेकर तैयारियां अभी से जोरों शोरों से शुरू हो गई है। कई हिंदू संगठन इसके लिए काम कर रहे हैं लोगों को घर-घर जाकर पाती बांटने की भी तैयारी है। और इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बुलाकर कार्यक्रम को भव्य और अलौकिक बनाने का जिम्मा अब विश्व हिंदू परिषद में भी उठा लिया है।
10 करोड़ से अधिक लोगों को जाएगा आमत्रंण
देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक इस कार्यक्रम की धूम और धमक पहुंचे इसकी तैयारी विश्व हिंदू परिषद कर रहा है इसके एवरेज में विश्व हिंदू परिषद देश-विदेश से लगभग 10 करोड़ से अधिक परिवारों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा।
यह भी पढ़े: टोने- टोटके करती थी महिला, डायन होने के शक में पीट कर मार डाला, आरोपी बोला-नशे में था मैं
यह भी पढ़े: पत्नी के होते हुए गैर महिला संग लिव इन में रहना सही या गलत, पढ़ें पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला
विदेशों में रह रहे हिंदू परिवारों को भी किया जाएगा आमंत्रित
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को भगवान राम अपने घर पर विराजेंगे। इस कार्यक्रम को देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया देखे इसके लिए हम दिन रात मेहनत कर रहे हैं। योजनाबध्य तरीके कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है वहीं 5 नवंबर को राम जन्मभूमि मंदिर से अक्षत कलश देश भर में भेजा जा चुका है।
वहीं अब हमारा संगठन देशभर के विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक लोगों के घर जा जाकर उन्हें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करेगा। साथ ही विदेशों में रहने वाले हिंदुओं को भी कार्यक्रम से जोड़ने के लिए उनसे भी संपर्क किया जाएगा। उनको भी आमंत्रित किया जायेगा ताकि वह भी गौरवशाली पल के साक्षी बन सके आमंत्रण के साथ में सभी परिवारों को मंदिर से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी जाएगी और भगवान राम और उनके मंदिर की एक तस्वीर भी उन्हें भेंट की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
15 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
15 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
20 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines